जब तक जिसके जां में जान है
तब तक का आदमी मेहमान है
रहता है कहते वहीँ वह खुदा
फैला जो मीलों ये आसमान है
ना कोई मोल लगे उस धन का
चेहरे पर सच्ची सी मुस्कान है
परिंदों का भोर में शोर सुन लो
ईश्वर की रागिनी का मधुर गान है
अस्त होता सूर्य हर रोज यह कहे
नियति में सबका ही अवसान है
दूरी अगर लोभ से बनानी सीख ली
जीवन बहुत यह आसान है
कितने ही तुझ जैसे आये और गये
किस बात का बता घमासान है
आतीं हैं तो जातीं भी मुसीबतें सभी
समय के पास सबका ही समाधान है
बातेँ बड़ी बड़ी करता आलोक
बुलबुला पानी के जैसा इंसान है
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X