गा रहे परिंदे आज ऊंची तान में
मिश्री सी घुल गई थी जैसे अपने कान में
देख इन गुलों को कुछ इस तरह लगे
रंग घुल गये हों मानो इत्र दान में
जो भी चाहिये वह सब ही है यहाँ
तुझे खोजना है सिर्फ इस जहान में
खुली हवाओं में साँस ली थी जो उस रोज
जान आगई थी मानो अपनी जान में
ग़म और खुशी कर रहे गुजर इस तरह
आना जाना इनका है एक मकान में
उथल-पुथल तेरी खत्म होती जायेगी
जितना गहरे जाता जायेगा तू ध्यान में
आलोक ने मेहनत करी आज जो दिन भर
मीठा सा मज़ा आ रहा सचमुच थकान में
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X