भूमि पर शयन ,
घेरे थे परिजन।
अश्रु पूरित थे,
सबके नयन।।
दृष्टि अपलक ,
रहित सुख दुःख।
चिर निद्रा में लीन ,
दिन रात विलीन।।
मिथ्या हुआ संसार ,
मृत्यु जीवन का सार।
देख तुम्हारा भूमि शयन ,
सब अर्पित करते श्रद्धा सुमन।।
माता हा हा कार करे ,
पत्नी सिर पीट रही।
बेटा बेटी अश्रु नयन ,
सब अभिलाषा छूट रही।।
--अशर्फी लाल मिश्र ,कानपुर देहात
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X