आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आदत के मारे

                
                                                         
                            इंजन पर पाॅलिश नये नित्य कर रहे,
                                                                 
                            
इंजन में दूषित इंधन नित्य भर रहे।

उपर-उपर पाॅलिश कर के बाहर खूब चमकाया,
अंदर में है गर्द बहुत पर उसको देख न पाया।
लाख बीमारी लेकर तुम नित्य मर रहे,
इंजन में दूषित इंधन नित्य भर रहे।

जीवन के सुहाने डगर में काॅंटे बोते फिरते,
काँटों से बचने की खातिर जा खाई में गिरते।
खुद की करनी से तुम क्यों नित्य डर रहे?
इंजन में दूषित इंधन नित्य भर रहे।

साँसों की माला है जबतक तबतक ही है काया,
माला अगर जो टूट गई तो बस केवल है माया।
माया खातिर माया पर नित्य मर रहे,
इंजन में दूषित इंधन नित्य भर रहे।

समय का पंछी उड़ गया तो फिर कैसे पकड़ोगे?
यौवन में तुम खूब अकड़ा अब किसपर अकड़ोगे।
जस करनी तस भरनी तुम नित्य भर रहे,
इंजन में दूषित इंधन नित्य भर रहे।
-अजीत कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर