आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तब ही गोपियाँ दिन-रात कृष्ण का नाम जपतीं।

                
                                                         
                            गोपियाँ दिन-रात प्रेम की प्यासी,
                                                                 
                            
कृष्ण के नाम से प्यास बुझातीं।
चाहत मन की इतनी है गहरी,
कोई कह कर भी कम न कर पाए।

मन की निष्ठा में उद्धव का ज्ञान,
उद्धव कहते कृष्ण से प्रेम तो मोह का जाल।
कृष्ण कहते बहती गंगा और समुद्र की लहर,
से भी कई गुना बढ़कर प्रेम की भावना।

कण-कण में हूँ कहूँ,पर राधे के,
समीप रहूँ गोपियों की निष्ठा से बंधा हूँ।
प्रेम की इस बहती धारा पर ही,
उद्धव कुछ तो ज्ञानी हैं परंतु।

प्रेम की भक्ति ज्ञान से कई गुना ऊपर है,
मीरा ज्ञानी पद कह जाती,
पर प्रेम के इस मोह से छूट नहीं पाई।

प्रभु मैं तो ज्ञान को ही सर्वोपरि मानता हूँ,
यह बात उद्धव पत्र लेकर आए,
तब ही गोपियाँ दिन-रात कृष्ण का नाम जपतीं।

उद्धव करते प्रयास परंतु गोपियाँ कहतीं,
मन की कोई चंचलता नहीं हमें लगेगी।

हमें ज्ञान से मुक्त करो और प्रेम में बांधो,
जाते-जाते कृष्ण से कहना मिलें एक बार;
ज़रूर देना उद्धव संदेश हमारा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर