तूलिका रोज चलाता है कोई
रंग भरता है उसमें कई -कई
कलाकार वो तो बहुत खूब हैं
दुनिया दिखाता है रोज ही नई।
धरा पर उसने है सौंदर्य बिखेरा
प्रकृति का दिखता अद्भुत चेहरा
अदृश्य ही रहता है वो कलाकार
जिसने बिखेरा चारों ओर रंग सुनहरा ।
रंग भरते हैं हम भी तूलिका लेकर
अंदर के सोये कलाकार को जगा कर
पर उतार नहीं पाते उसमें संसार को
सर्वश्रेष्ठ तूलिका है जो केवल हरि कर ।
----आभा दवे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X