कोई तो आप का पिया होगा!
आप ने दिल जिसे दिया होगा!!
प्यार क्या है समझ गए होंगे!
आप ने प्यार जब किया होगा!!
हर तरफ़ फूल खिल गए होंगे!
आप ने मुस्कुरा दिया होगा!!
हाय! पुरवाई जब चली होगी!
उस ने बाहों में भर लिया होगा!!
उन से 'परवेज़' तू जुदा हो कर!
जाने किस हाल में जिया होगा!!
- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X