आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब न किसी से कोई शिकायत है, न ख़ुद से कोई सवाल बाकी है

                
                                                         
                            ये भागदौड़ केवल परिवार के लिए है,
                                                                 
                            
ख़ुद के लिए तो मैं आज भी एक वैरागी हूँ।

इतना शांत यूँ ही नहीं हुआ हूँ मैं,
अपने भीतर के कई किरदारों को ख़ामोशी से दफ़नाया है मैंने।

अब न किसी बात पर पहले जैसा ग़ुस्सा आता है,
न हर चोट पर आँखों में पानी उतरता है।

कुछ ख़्वाहिशें थीं, जिन्हें वक़्त के हवाले कर दिया,
कुछ सपने थे, जिन्हें अपनों की ख़ुशी पर क़ुर्बान कर दिया।

अब अपनी पसंद से ज़्यादा अपनों की ज़रूरतें याद रहती हैं,
चेहरे पर मुस्कान है, मगर भीतर कई अधूरी कहानियाँ आबाद रहती हैं।

लोग मेरी ख़ामोशी को मेरा सुकून समझते हैं,
उन्हें क्या पता, इस सुकून के पीछे कितने तूफ़ान दफ़न हैं।

अब न किसी से कोई शिकायत है, न ख़ुद से कोई सवाल बाकी है,
सबके हिस्से की ख़ुशियाँ बाँट दीं मैंने,
बस मेरे हिस्से में थोड़ा-सा ख़ालीपन बाकी है।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर