आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व गौरैया दिवस पर निशांत जैन की कविता 'गौरैया का घोंसला'

world sparrow day poetry by nishant jain
                
                                                         
                            गौरैया का घोंसला, बरगद की वह छांव,
                                                                 
                            
कोयल की वह कूक और काग़ज़ की वह नाव।

ज्ञान और विज्ञान का, क्या है यही प्रभाव,
सूखे बाग़-तालाब सब, सूखा हो गया गांव।

जब-तब कांपे ये धरा, भूस्खलन-विस्फोट,
बाढ़ें-आंधी-आपदा, भूकम्पों की चोट।

लोहे और कंक्रीट के, मनमाने निर्माण,
हड़पी भूमि किसान की या छीने उसके प्राण।

चकित परिन्दों का उठा, दुनिया से विश्वास,
'सभ्य दरिन्दे' ले गए, चिड़ियों के आवास।

नकली खुशबू सांस में, मुंह से आती बास,
जहरीले परिवेश में, कृत्रिम हैं अहसास।

क्या मिट्टी-पानी-हवा, सब के सब बेहाल,
महाबली मानव बना, खुद कुदरत का काल।

प्रकृति के इस तंत्र से, यह कैसा खिलवाड़,
क्या चेतेगा तू तभी, जब झेलेगा मार।
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर