हिंदी और उर्दू साहित्य में बड़े कवियों और शायरों ने इश्क, दुनिया, दोस्ती, असबाब, गम, बेवफाई, रुसवाई सहित कई पहलुओं पर बेहतरीन कविताएं और शायरी लिखी हैं। काव्य चर्चा सेक्शन के तहत हम इन्हीं कवियों और शायरों की रचनाओं का गुलदस्ता तैयार कर रहे हैं। इसके तहत हम 20 बड़े शायरों के 20 बड़े शेर पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में यह दसवीं और अंतिम सीरीज आपको रोमांचित करेगी।
मैं खुद भी एहतियातन इस गली से कम गुजरता हूं
कोई मासूम क्यों मेरे लिए बदनाम हो जाए
-बशीर बद्र
हुजूम देख के रस्ता नहीं बदलते हम
किसी के डर से तकाज़ा नहीं बदलते हम
हज़ार ज़ेर-ए-क़दम रास्ता हो ख़ारों का
जो चल पड़े तो इरादा नहीं बदलते हैं हम
कितनी महबूब थी ज़िंदगी कुछ नहीं कुछ नहीं
क्या ख़बर थी इस अंजाम की कुछ नहीं कुछ नहीं
आज जितने बरादर मिले चाक-चादर मिले
कैसी फैली है दीवानगी कुछ नहीं कुछ नहीं
खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें
क्या इन्हीं लोगों से समझौता करें
शहर के कुछ बुत ख़फ़ा हैं इस लिये
चाहते हैं हम उन्हें सजदा करें
चन्द बगुले खा रहे हैं मछलियाँ
झील के बेचारे मालिक क्या करें
तोहमतें आऐंगी नादिरशाह पर
आप दिल्ली रोज़ ही लूटा करें
तजरूबा एटम का हम ने कर लिया
अहलें दुनिया अब हमें देखा करें
अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ
आ तुझे मैं गुनगुनाना चाहता हूँ
कोई आँसू तेरे दामन पर गिराकर
बूँद को मोती बनाना चाहता हूँ
थक गया मैं करते-करते याद तुझको
अब तुझे मैं याद आना चाहता हूँ
छा रहा है सारी बस्ती में अँधेरा
रोशनी हो, घर जलाना चाहता हूँ
आख़री हिचकी तेरे ज़ानों पे आये
मौत भी मैं शायराना चाहता हूँ
दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले
हम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले
हम तरसते ही तरसते ही तरसते ही रहे
वो फलाने से फलाने से फलाने से मिले
ख़ुद से मिल जाते तो चाहत का भरम रह जाता
क्या मिले आप जो लोगों के मिलाने से मिले
माँ की आगोश में कल मौत की आगोश में आज
हम को दुनिया में ये दो वक्त सुहाने से मिले
कभी लिखवाने गए ख़त कभी पढ़वाने गए
हम हसीनों से इसी हीले बहाने से मिले
इक नया जख़्म मिला एक नई उम्र मिली
जब किसी शहर में कुछ यार पुराने से मिले
एक हम ही नहीं फिरते हैं लिए किस्सा-ए-गम
उन के खामोश लबों पर भी फसाने से मिले
कैसे माने के उन्हें भूल गया तू ऐ ‘कैफ’
उन के खत आज हमें तेरे सिरहाने से मिले
बेनकाब उन की जफाओं को किया है मैंने
वक्त के हाथ में आईना दिया है मैंने
ख़ून ख़ुद शौक ओ तमन्ना का किया है मैंने
अपनी तस्वीर को इक रंग दिया है मैंने
ये तो सच है के नहीं अपने गिरेबाँ की खबर
तेरा दामन तो कई बार सिया है मैंने
रस्न ओ दार की तक्दीर जगा दी जिस ने
तेरी दुनिया में वो ऐलान किया है मैं ने
इश्क़ में लाजवाब हैं हम लोग
माहताब आफ़ताब हैं हम लोग
शाम से आ गये जो पीने पर
सुबह तक आफ़ताब हैं हम लोग
न हारा है इश्क और न दुनिया थकी है
दिया जल रहा है हवा चल रही है
सुकू ही सुकू है खुशी ही खुशी है
तेरा गम सलामत मुझे क्या कमी है
तुम न आए तो क्या सहर न हुई
हाँ मगर चैन से बसर न हुई
मेरा नाला सुना ज़माने ने
एक तुम हो जिसे ख़बर न हुई
हमसे भागा न करो, दूर ग़ज़ालों की तरह
हमने चाहा है तुम्हें चाहने वालों की तरह
तेरे बिन, रात के हाथों पे ये तारों के अयाग
खूबसूरत हैं मगर जहर के प्यालों की तरह
हमारा डूबना मुश्किल नहीं था
नज़र में दूर तक साहिल नहीं था
कहाँ था गुफ़्तुगू करते हुए वो
वो था भी तो सर-ए-महफ़िल नहीं था
तुम्हारे पाँव के नीचे कोई ज़मीन नहीं
कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं
मैं बेपनाह अँधेरों को सुब्ह कैसे कहूँ
मैं इन नज़ारों का अँधा तमाशबीन नहीं
अब खुशी है न कोई ग़म रुलाने वाला
हमने अपना लिया हर रंग ज़माने वाला
हर बे-चेहरा सी उम्मीद है चेहरा चेहरा
जिस तरफ़ देखिए आने को है आने वाला
उसको रुखसत तो किया था मुझे मालूम न था
सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला
दूर के चांद को ढूंढ़ो न किसी आँचल में
ये उजाला नहीं आंगन में समाने वाला
इक मुसाफ़िर के सफ़र जैसी है सबकी दुनिया
कोई जल्दी में कोई देर में जाने वाला
दुआ करो कि ये पौधा सदा हरा ही लगे
उदासियों से भी चेहरा खिला-खिला ही लगे
ये चाँद तारों का आँचल उसी का हिस्सा है
कोई जो दूसरा ओढे़ तो दूसरा ही लगे
नहीं है मेरे मुक़द्दर में रौशनी न सही
ये खिड़की खोलो ज़रा सुबह की हवा ही लगे
अजीब शख़्स है नाराज़ होके हंसता है
मैं चाहता हूँ ख़फ़ा हो तो वो ख़फ़ा ही लगे
चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है
अक्स किसका है कि इतनी रौशनी पानी में है!
किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-गुब़ार हूँ
-मुज्तर खैराबादी
गम की बारिश ने भी तेरे नक्श को धोया नहीं
तूने मुझको खो दिया, मैंने तुझे खोया नहीं
नींद का हल्का गुलाबी सा खुमार आंखों में था
यूँ लगा जैसे वो शब को देर तक सोया नहीं
जानता हूँ एक ऐसे शख्स को मैं भी 'मुनीर'
गम से पत्थर हो गया लेकिन कभी रोया नहीं
आप की याद आती रही रात भर
चश्मे नम मुस्कुराती रही रात भर
रात भर दर्द की शम्मा जलती रही
ग़म की लौ थरथराती रही रात भर
बाँसुरी की सुरीली सुहानी सदा
याद बन बन के आती रही रात भर
याद के चाँद दिल में उतरते रहे
चाँदनी जगमगाती रही रात भर
कोई दीवाना गलियों में फिरता रहा
कोई आवाज़ आती रही रात भर
आगे पढ़ें
अमीर क़ज़लबाश
कमेंट
कमेंट X