देश में हमेशा पर्वों की बहार रहती है। साल में हर माह कोई ने कोई उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में रक्षाबंधन एक बहुत लोकप्रिय त्यौहार है। इसे भाई-बहनों के बीच प्रेम का बंधन माना गया है। इस साल रक्षाबंधन 7 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन अब काफी नजदीक है। बहनों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्मों में रक्षाबंधन को लेकर काफी भावुक और लोकप्रिय गीत फिल्माए गए हैं। इन गीतों से यह पर्व की तैयारी और मनमोहक तथा सुहावनी हो जाती है। काव्य चर्चा में इस बार हम आपको रक्षाबंधन के सर्वश्रेष्ठ गीत से रूबरू कराएंगे।
भैया मेरे राखी के बंधन...
1971 में रिलीज छोटी बहन फिल्म का यह गाना भाई-बहन के पावन रिश्तों के भावों से भरा हुआ है। इसमें बहन नंदा अपने बड़े भाई बलराज साहनी को राखी बांधते हुए यह गीत गाती है। पूरी फिल्म में भाई-बहन के रिश्तों को बड़ी संजीदगी से दर्शाया गया है। बहन इस रिश्ते की पवित्रता का हवाला देते हुए गीत में कहती है कि भैया हर हाल में इस बंधन को निभाना, इसे भूलकर भी नहीं भुलाना। संगीत शंकर-जयकिशन का है। शैलेंद्र के गीत को लता मंगेशकर ने मधुर आवाज दी है।
भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे, छोटी बहन को न भुलाना
देखो ये नाता निभाना, निभाना
भैया मेरे...
ये दिन ये त्योहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना, सुहाना
भैया मेरे...
बांध के हमने रेशम डोरी, तुम से वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो तांत के जैसे, पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना, ज़माना
भैया मेरे...
शायद वो सावन भी आए, जो बहना का रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो, अगर वो तुम तक पहुंच न पाए
याद का दीपक जलाना, जलाना
भैया मेरे...
आप भी सुनिए यहां यह प्यारा गीत-
कमेंट
कमेंट X