आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़िल्मों में बारिश के ये हैं बेहतरीन गीत, जिनसे मन भी भीग गया

नमक हलाल
                
                                                         
                            बॉलीवुड में बारिश के मौसम का अपना अलग मज़ा रहा है। बारिश पर कई कर्णप्रिय गीत फ़िल्माए गए हैं। इन गीतों ने हिंदी सिनेमा को एक हसीन पहचान दी है। बरसात के कुछ ऐसे सदाबहार गाने हैं, जिनको सुनते ही आप ख़्वाबों-ख़्यालों में डूब जाते हैं। कुछ गानों से अज़ीज़ यादें जुड़ी हैं। इन सदाबहार गीतों से तन के साथ-साथ मन भी भीग जाता है। बारिश के ऐसे ही कुछ सदाबहार गाने हम यहां पेश कर रहे हैं, जिन्हें लोग बिना गुनगुनायें नहीं रह सकते। 
                                                                 
                            

बारिश के साथ फ़िल्माए गीतों में फ़िल्म 'नमक हलाल' का आज रपट जाए...गीत बेहद लोकप्रिय है। 1982 में रिलीज़ इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल ने ग़ज़ब का रोमांस पेश किया है। गीत में अमिताभ पूरी तरह मदमस्त हो जाते हैं और पूरी तन्मयता के साथ बारिश का मज़ा लेते हैं। बप्पी लाहिरी के संगीत में किशोर कुमार और लता मंगेशकर की कर्णप्रिय आवाज़ों ने इस गीत में चार चांद लगा दिए हैं। अनजान ने इस गीत को लिखा है।  

आगे पढ़ें

बादल यूं गरजता है...

9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर