आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मां दुर्गा की आराधना इन 5 गीतों के साथ करें...

Famous geet of devi maa
                
                                                         
                            
नवरात्र का समय है और पूरे देश भर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, इस भक्तिमय वातावरण में प्रस्तुत हैं आपके सामने देवी माँ की भक्ति से सराबोर यह कुछ भजन

सदा भवानी दाहिनी
सन्मुख रहे गणेश
पांच देव रक्षा करे
भ्रमा विष्णु महेश
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ 

सोने के लोटा गंगाजल पानी, माई दोई बिरियाँ 
अतर चढ़े दो दो शीशियाँ, माई दोई बिरियाँ 
माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ  

लाये लदन वन से फुलवा, माई दोई बिरियाँ  
हार बनाये चुन चुन कलियाँ 
माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ  

पान सोपारी ध्वजा नारियल, माई दोई बिरियाँ  
धुप कपूर चढ़े चुनिया, माई दोई बिरियाँ 
माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ  

लाल वरन सिंगार करे, माई दोई बिरियाँ  
मेवा खीर सजी थरिया 
माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ 

पांच भगत मिल जस तोरे गावे, माई दोई बिरियाँ 
गुप्तेशवर की पीर हरो, माई दोई बिरियाँ 
काटो बिपत की भई झरिया
माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ 

करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ 
करे भगत हो आरती, माई दोई बिरियाँ  

आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर