आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो गाने, जो अश्लील बोलों की वजह से विवादों में रहे

फिल्मों में आयटम सॉन्ग
                
                                                         
                            
हिंदी फ़िल्में बिना गानों के मुकम्मल नहीं होतीं। फ़िल्म रिलीज़ होने के पहले गानों का चर्चाओं में आ जाना और गानों से ही फ़िल्म के बारे में बातें शुरू हो जाना एक स्वाभाविक प्रक्रिया रही है। किसी फ़िल्म की रिलीज़ के पहले गाने ही फ़िल्म को लेकर एक माहौल तैयार करने का काम करते हैं। ऐसा हिंदी सिनेमा के लगभग हर दौर में रहा है। 60 और 70 के दशक में ऐसी फ़िल्मों की भरमार रही है जो अपने गानों की वजह से हिट रहीं।

एक दौर में शम्मी कपूर और राजेश खन्ना की फ़िल्मों में कम से कम सात-आठ गाने हुआ करते थे। ऐसी फ़िल्मों को म्यूज़िकल ‌हिट फ़िल्मों की उपमा दी जाती थी। तो गाने फ़िल्म को ‌हिट कराने और उसे चर्चा में लाने का एक जरिया बने। लेकिन बाद में यही कोशिश एक अलग दिशा में चल पड़ी। फ़िल्मों के गानों में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो सुनने में तो फूहड़ लगते थे ही उनका फिल्मांकन भी उतना ही भद्दा हुआ करता था।

ऐसे लिखे गए और फ़िल्माए गए गीतों को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि गाने के बोल और फ़िल्मांकन दर्शक को किस दिशा में सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक निगाह डालते हैं ऐसे ही गानों पर जो कॉन्ट्रोवर्सी, डबल मीनिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की वजह से चर्चा में रहे।
आगे पढ़ें

'खलनायक' का विवादित गाना

9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर