राधाष्टमी के दिन मथुरा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बरसाना में राधा रानी का जन्म हुआ था, इसी उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। राधा के जन्म के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। जैसे कृष्ण के लिए बधाईयां गायी जाती हैं, उसी प्रकार राधा के लिए भी बृज में पद गाए जाते हैं।
सूरदास
श्री बृषभानु राइ घर कन्या, प्रगटी त्रिभुवन भागी
जहां तहां जुरे देव मुनि ज्ञानी, परम प्रेम निधि पागी
बाजत शंख नगारे झालरि, सोभा सब ब्रज जागी
चंदन अतर कपूर अरगजा, छिरकत जन अनुरागी
नाना रुचि पकवान बनाये, देत लेत अनमांगी
सूर रसिक कुल कुमद चंद्र यै, प्रगट्यौ परम सुहागी
(सूरदास लिखते हैं कि बृषभानु यानि राधा के पिता के घर कन्या का जन्म हुआ है जिसके भाग्य में तीनों लोक हैं। जिसके लिए जहां-तहां देव, मुनि और ज्ञानी लोग हैं, शंख, नगाड़े बज रहे हैं और पूरा ब्रज ही शोभायमान है। सभी लोग चंदन, इत्र और कपूर छिड़क रहे हैं। नए-नए पकवान बन रहे है और आदान-प्रदान हो रहा है। किसी श्वेत कमल सी राधा अत्यंक ही सुहागवान हैं)
आगे पढ़ें
रूपलाल गोस्वामी
कमेंट
कमेंट X