आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेवफ़ाई: मोहब्ब्त के दर्द को बयां करते 20 बेहतरीन शेर...

इश्क़ में बेवफाई और मशहूर शेर...
                
                                                         
                            इश्क़, वफा और ईमान का मिश्रण ही नहीं है, बेवफ़ाई के किरदार भी प्रेम कहानियों में कई मोड़ देते है।  उर्दू और हिंदी शायरी अग़र मोहब्बत के हर्फों से फटी पड़ी है तो बेवफ़ाई की मौजूदगी को भी शायरों ने नज़रअंदाज नहीं किया है। पेश है 'बेवफ़ाई' पर शायरों के अल्फ़ाज़- 
                                                                 
                            

आशिक़ी में बहुत ज़रूरी है
बेवफ़ाई कभी कभी करना
- बशीर बद्र

दिल भी तोड़ा तो सलीक़े से न तोड़ा तुम ने
बेवफ़ाई के भी आदाब हुआ करते हैं
- महताब आलम

जो मिला उस ने बेवफ़ाई की...

इस क़द्र मुसलसल थीं शिद्दतें जुदाई की
आज पहली बार उससे मैंने बेवफ़ाई की
- अहमद फ़राज़

जो मिला उस ने बेवफ़ाई की
कुछ अजब रंग है ज़माने का
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

काम आ सकीं न अपनी वफ़ाएं तो क्या करें
उस बेवफ़ा को भूल न जाएं तो क्या करें
- अख़्तर शीरानी
आगे पढ़ें

जो मिला उस ने बेवफ़ाई की...

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर