सुबह उठने के साथ ही अगर कोई सकारात्मक बात हम पढ़ लें या सुन लें तो पूरा दिन उर्जा से भरा हुआ गुज़रता है। इसलिए दिन की शुरुआत प्रेरणा से करनी चाहिए। ये शेर ऐसे ही हैं जो आपके दिन को और भी बेहतर बना देंगे।
इत्तिफ़ाक़ अपनी जगह ख़ुश-क़िस्मती अपनी जगह
ख़ुद बनाता है जहाँ में आदमी अपनी जगह
- अनवर शऊर
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा
अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है
- अख़्तर शीरानी
कश्तियाँ सब की किनारे पे पहुँच जाती हैं
नाख़ुदा जिन का नहीं उन का ख़ुदा होता है
- बेदम शाह वारसी
कोशिश भी कर उम्मीद भी रख रास्ता भी चुन
फिर इस के बाद थोड़ा मुक़द्दर तलाश कर
- निदा फ़ाज़ली
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X