आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द- पट और हरिवंशराय बच्चन की कविता: इस पार, प्रिये मधु है तुम हो

आज का शब्द- पट और हरिवंशराय बच्चन की कविता: इस पार, प्रिये मधु है तुम हो
                
                                                         
                            अपने विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम मातृभाषा है। इसी के जरिये हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। हिंदी की लोकप्रियता और पाठकों से उसके दिली रिश्तों को देखते हुए उसके प्रचार-प्रसार के लिए अमर उजाला ने ‘हिंदी हैं हम’ अभियान की शुरुआत की है। इस कड़ी में साहित्यकारों के लेखकीय अवदानों को अमर उजाला और अमर उजाला काव्य हिंदी हैं हम श्रृंखला के तहत पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। हिंदी हैं हम शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- पट, जिसका अर्थ है- परदा, ओट, किवाड़ का पल्ला या वस्त्र। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- इस पार, प्रिये मधु है तुम हो...
                                                                 
                            

इस पार, प्रिये मधु है तुम हो, 
उस पार न जाने क्या होगा ! 
यह चाँद उदित होकर नभ में 
कुछ ताप मिटाता जीवन का, 
लहरा लहरा यह शाखाएं 
कुछ शोक भुला देती मन का,
कल मुर्झाने वाली कलियां 
हंसकर कहती हैं मगन रहो, 
बुलबुल तरु की फुनगी पर से 
संदेश सुनाती यौवन का, 
तुम देकर मदिरा के प्याले 
मेरा मन बहला देती हो, 
उस पार मुझे बहलाने का 
उपचार न जाने क्या होगा ! 
इस पार, प्रिये मधु है तुम हो, 
उस पार न जाने क्या होगा ! 

जग में रस की नदियां बहती, 
रसना दो बूंदें पाती हैं, 
जीवन की झिलमिल सी झांकी 
नयनों के आगे आती हैं, 
स्वर तालमयी वीणा बजती, 
मिलती है बस झंकार मुझे, 
मेरे सुमनों की गंध कहीं 
यह वायु उड़ा ले जाती है; 
ऐसा सुनता, उस पार, प्रिये, 
ये साधन भी छिन जाएंगे; 
तब मानव की चेतनता का 
आधार न जाने क्या होगा ! 
इस पार, प्रिये मधु है तुम हो, 
उस पार न जाने क्या होगा ! 
आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर