आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Sarveshwar Dayal Saxena Poetry: भरी हुई बोतलों के पास ख़ाली गिलास-सा मैं रख दिया गया हूँ

कविता
                
                                                         
                            भरी हुई बोतलों के पास 
                                                                 
                            
ख़ाली गिलास-सा 
मैं रख दिया गया हूँ। 

धीरे-धीरे अँधेरा आएगा 
और लड़खड़ाता हुआ 
मेरे पास बैठ जाएगा। 
वह कुछ कहेगा नहीं 
मुझे बार-बार भरेगा 
ख़ाली करेगा, 
भरेगा—ख़ाली करेगा, 
और अंत में 
ख़ाली बोतलों के पास 
ख़ाली गिलास-सा 
छोड़ जाएगा। 

मेरे दोस्तो! 
तुम मौत को नहीं पहचानते 
चाहे वह आदमी की हो 
या किसी देश की 
चाहे वह समय की हो 
या किसी वेश की। 
सब-कुछ धीरे-धीरे ही होता है 
धीरे-धीरे ही बोतलें ख़ाली होती हैं 
गिलास भरता है, 
हाँ, धीरे-धीरे ही 
आत्मा ख़ाली होती है 
आदमी मरता है। 

उस देश का मैं क्या करूँ 
जो धीरे-धीरे लड़खड़ाता हुआ 
मेरे पास बैठ गया है।  आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर