आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Hindi Kavita: दूधनाथ सिंह की कविता 'जब तुम्हें लिखकर भी भूल नहीं पाऊँगा'

best hindi poetry doodhnath singh hindi kavita jab tumhein likh kar bhi bhool nahin paunga
                
                                                         
                            
जब तुम्हें लिखकर भी भूल नहीं पाऊँगा।
तो... चुप हो जाऊँगा।
 
इस प्रेत-मठ के जंगलों पर नहीं लटकाऊँगा तुम्हें
तुम्हारी हड्डियों में सूराख़ कर फूल-मालाएँ पिन्हाऊँगा नहीं।
सीढ़ियों पर से आवाज़ नहीं दूँगा
गहरी नींद से जगाऊँगा नहीं;
परिचित दीवारों को छू कर
लौट आऊँगा।
 
खुले चौराहों, अधखुली ऋतुओं या काँपते मकानों
औंधी किताबों या सपने बहाती नदियों की काली-काली धाराओं
ख़ून को तलाशती हवाओं
या घन होती संध्या-रेती के बीच
तुम्हारी आहट पकड़ कर
टटोलूँगा नहीं!
 
बारिश में झरे हुए फूल, हरे रंग, बीते आकाश की फुहार
पीले वसन में निर्वसन कोई धूप-रूप, एकत्र नहीं करूँगा,
तुम्हारे कानों में गुनगुनाया हुआ कोई गीत—फिर,
फिर गुनगुनाता, सड़कों का अंत नहीं करूँगा;
एकाकी दुपहर के दुःख से तिलमिला
हरी-हरी घास में मुँह डाल धरती—माँ से कुछ कहूँगा नहीं।
 
निर्णय भी किसी से माँगूँगा नहीं
उसे भी तुम्हीं पर छोड़—फिर
किसी वन की सीमा-रेखा पर
पतझर के झर-झर भोर में देखूँगा
सदाबहार वृक्षों से चिड़ियों का उड़ते जाना... उड़ते जाना...
उड़ते जाना
 
जब तुम्हें लिखकर भी मेरे कवि!
भूल नहीं पाऊँगा।

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर