आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वियोगी हरि की महाराणा प्रताप पर लिखी कविता 'अणु-अणु पै मेवाड़ के, छपी तिहारी' छाप'

महाराणा प्रताप
                
                                                         
                            

अणु-अणु पै मेवाड़ के, छपी तिहारी छाप
तेरे प्रखर प्रताप तें, राणा प्रबल प्रताप

जगत जाहिं खोजत फिरै, सो स्वतंत्रता आप
बिकल तोहिं हेरत अजौं, राणा निठुर प्रताप

हे प्रताप! मेवाड मे, तुहीं समर्थ सनाथ
धनि-धनि तेरे हाथ ये, धनि-धनि तेरो माथ

रजपूतन की नाक तूँ, राणा प्रबल प्रताप
है तेरी ही मूँछ की राजस्थान में छाप

काँटे-लौं कसक्यौ सदा, को अकबर-उर माहिं
छाँडि प्रताप-प्रताप जग, दूजो लखियतु नाहिं

ओ प्रताप मेवाड़ के! यह कैसो तुव काम
खात लखनु तुव खडग पै, होत काल कौ नाम

उँमडि समुद्र लौं, ठिलें आप तें आप
करुण-वीर-रस लौं मिले, सक्ता और प्रताप


साभार- कविताकोश 

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर