आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गणेशोत्सव स्पेशल - गणेश वंदना : हर हाल गजानन साथ मेरे

गणेश
                
                                                         
                            हर हाल गजानन साथ मेरे
                                                                 
                            
हर दुःख का निवारण हाथ तेरे।

हर युग में सदा, हर काल सदा 
कण-कण शुभता का भाव भरे 
हर हाल गजानन साथ मेरे 
हर दुःख का निवारण हाथ तेरे।

जनम के पाप मेरे
तू सत्कर्मों से दूर करे
जन्मों का बिगड़ा भाग्य मेरा
तू पल भर में सौभाग्य भरे 
हर हाल गजानन साथ मेरे 
हर दुःख का निवारण हाथ तेरे।

हे गणनायक, सिद्धविनायक 
मेरे सब संताप हरे
भक्ति-भाव भर मेरे अंतर 
मन का तम, पलभर में हरे
हर हाल गजानन साथ मेरे 
हर दुःख का निवारण हाथ तेरे।

गौरी-पुत्र के संग शारदा 
माँ कमला भी साथ रहे
शिवशक्ति वरदान है तुझको
जग का सदा कल्याण करे 
हर हाल गजानन साथ मेरे 
हर दुःख का निवारण हाथ तेरे।

तुझको आज मनाते भगवन
हम-सब तेरे द्वार खड़े 
दर्शन दे दे आज गजानन
तू ही अब कल्याण करे
हर हाल गजानन साथ मेरे
हर दुःख का निवारण हाथ तेरे। 

- 'सनातन' कैलाश यादव 

साभार - रचनाकार
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर