वो रखते हैं दिल में गुमां कैसे- कैसे
दिए हमने गो इंतिहा कैसे-कैसे
भगत सिंह को देखकर चर्ख़ बोला
दिखाए ज़मीं से जवां कैसे -कैसे
कहा रूहे-मजनूं ने मस्ती में में आकर
मुहब्बत के छोड़े निशां कैसे-कैसे
कहा महरमे-राज मंसूर ने यूं
खिंचे दार पर पर राज़दां कैसे- कैसे
पुकारे वे नामा वराने ज़माना
मिटे नामियों के निशां कैसे-कैसे
वतन के दुलारे तड़पकर पुकारे
वतन के भी हैं पासबां कैसे-कैसे
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X