आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नासिर काज़मी: सर में जब इश्क़ का सौदा न रहा

nasir kazmi famous ghazal sar mein jab ishq ka sauda na raha
                
                                                         
                            


सर में जब इश्क़ का सौदा न रहा
क्या कहें ज़ीस्त में क्या क्या न रहा

अब तो दुनिया भी वो दुनिया न रही
अब तिरा ध्यान भी उतना न रहा

क़िस्सा-ए-शौक़ सुनाऊँ किस को
राज़दारी का ज़माना न रहा

ज़िंदगी जिस की तमन्ना में कटी
वो मिरे हाल से बेगाना रहा

डेरे डाले हैं ख़िज़ाँ ने चौ-देस
गुल तो गुल बाग़ में काँटा न रहा

दिन दहाड़े ये लहू की होली
ख़ल्क़ को ख़ौफ़ ख़ुदा का न रहा

अब तो सो जाओ सितम के मारो
आसमाँ पर कोई तारा न रहा

36 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर