आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Hasya Ghazal: कि पी के धुत्त हो जाते हो काहे इस क़दर भइये

हास्य
                
                                                         
                            कि पी के धुत्त हो जाते हो काहे इस क़दर भइये
                                                                 
                            
नहीं दिखती तुम्हें नाली, नहीं दिखता गटर भइये

तुम्हारे रूम से रह-रह के चीखें रात-भर आईं
किसी डाइन के चक्कर में रहे क्या रात-भर भइये

कहा बीवी ने जब साड़ी दिलाओ, तुमने ना कर दी
कहाँ से लेके आए हो अरे इतना जिगर भइये

हुई औलाद आवारा पुलिस के रोज़ ही लफड़े
अरे जब ध्यान देना था रहे क्यों बेख़बर भइये

बने बाबा मगर हरकत वही लुच्चों-लफंगों-सी
सदा कलियों पर रखते हो अरे गंदी नज़र भइये

उड़ी सोने की वह चिड़िया, हुआ कव्वों का अब शासन
कहाँ से हम चले थे और आ पहुँचे किधर भइये

सियासत की नदी में जो उतरने जा रहे हो तुम
जरा रहना संभलकर हैं बहुत इसमें मगर भइये

किसी उस्ताद के चंगुल में फँसकर फड़फड़ाओगे
‘शह्र’ को शहर कहते हो ‘बह्र’ को तुम बहर भइये

~ अशोक अंजुम

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर