राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह कभी ठहरती नहीं है। राजनीति का मंच हो या संस्कृति का, हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। ऐसा भी नहीं है कि संस्कृति के मंच पर जो कुछ होता हो, वह अद्भुत ही हो। लेकिन, बनावटी प्रसन्नता के खिलौने की दुकानों और कागजी शोहरती इच्छा के कागजी फूलों से अलग बहुत कुछ ऐसा भी होता है, जिसे देखा जाना चाहिए और जिस पर बात होनी चाहिए।
इस कड़ी में सांस्कृतिक संस्था ‘आधुनिक’ की याद आती है, जो पिछले कई सालों से सृजनात्मक नृत्य का उत्सव प्रस्तुत करती रही है। इस पर ‘आधुनिक’ की ओर से ‘उदय-7’ का आयोजन 23 एवं 24 मई की शाम को मंडी हाउस के श्री राम सेंटर में किया गया। इस दो दिवसीय उत्सव में कुल आठ प्रस्तुतियां पेश की गईं। 23 मई की चार प्रस्तुतियों में आधुनिक संस्था की नवीन प्रस्तुति ‘नवरस’ रही, जो कि संस्था के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। अन्य प्रस्तुतियों में तनवा संस्था, नंदा कुमार और फणिश्वर भास्कर की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। 24 मई को आधुनिक संस्था की प्रस्तुति ‘सेवेन एजिस ऑफ मैन’ और अन्य प्रस्तुतियों में कुलेश्वर कुमार, केसर रावत और उर्शिला डांस कंपनी की प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
उदय उत्सव का आयोजन डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा सन 2011 में शुरू किया गया और अभी तक 55 से ज्यादा नृत्य संरचनाकारों को मंच प्रदान किया जा चुका है। डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा कहते हैं, “मुख्य उद्देश्य सृजनात्मक नृत्य शैली को सम्मान दिलाना है। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए किसी भी तरह के शुल्क का प्रावधान नहीं है।”
आगे पढ़ें
इस कड़ी में...
8 वर्ष पहले
कमेंट
कमेंट X