आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

साहित्य अकादेमी  द्वारा राजस्थानी  भाषा के लिए अनुवाद पुरस्कार 2021 की घोषणा

Sahitya Akademi announces translation award 2021 for Rajasthani language
                
                                                         
                            साहित्य अकादेमी ने राजस्थानी भाषा में संजय पुरोहित को वर्ष 2021का अपना अनुवाद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।  उन्हें यह पुरस्कार रमा मेहता कृत अंग्रेज़ी उपन्यास "इंसाइड द हवेली" के राजस्थानी अनुवाद ‘हेली रै मांय’ के लिए दिया जा रहा  है।
                                                                 
                            

पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए किया है। नियमानुसार निर्णायकों की सर्वसम्मति के आधार पर पुरस्कार की घोषणा की गई है। निर्णायक मंडल के सदस्य जिन्होंने पुरस्कार की अनुशंसा की उनके नाम हैं - डॉ. अजय कुमार जोशी, डॉ. धनंजय अमरावत एवं डॉ. लक्ष्मीकांत व्यास। पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और पचास हजार रुपए की राशि पुरस्कृत अनुवादक को इसी वर्ष एक विशेष समारोह मे प्रदान की जाएगी।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर