आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक दूरदर्शी लेखक अगली पीढ़ी तक के लिए सोचता है : प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

sahitya academy book release apatkaal ki kahaniyan
                
                                                         
                            
आज दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी के सभागार में ‘आर्यवर्त साहित्य संस्कृति संस्थान’ के तत्वावधान में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा प्रोफेसर अरुण कुमार भगत द्वारा लिखी गई दो पुस्तकें 'आपातकालीन पत्रकारिता की संघर्ष गाथा' और 'आपातकाल की कहानियां' का लोकार्पण किया गया | प्रोफेसर अरुण कुमार भगत माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर के प्रभारी हैं| प्रोफेसर भगत की अब तक 15 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है | समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर थे. कार्यक्रम में माखन लाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र तथा हिन्दुस्तानी अकादमी इलाहाबाद के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर...

इस अवसर पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा की मुझे बहुत ख़ुशी है कि आपातकाल के काले अध्याय पर एक साथ दो-दो पुस्तकों का लोकार्पण कर रहा हूँ| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनेता सिर्फ पांच साल के लिए सोचता है जबकि एक दूरदर्शी लेखक अगली पीढ़ी तक के लिए सोचता है| आगे उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान लोगों को किस तरह की यातनाएं झेलनी पड़ी थी| मुझे इस मौके पर बुक रिलीज से ख़ुशी हो रही है लेकिन जेल यातनाओं की यादें दुःख दे रही हैं| उन्होंने यह भी कहा कि सम्पूर्णानन्द ने कहा था कि ये क्रांति अभी पूरी नहीं हुई है यह अभी भी अधूरी है| उन्होंने इस अवसर पर महात्मा गाँधी के विचारों की चर्चा की तथा कहा कि आज जिस गुड गवर्नेंस की चर्चा चल रही है वो समाज के अंतिम व्यक्ति तक को महसूस होनी चाहिए और उसे ये एहसास होना चाहिए की सरकार उसकी है| उनका कहना था कि १९७५ का आपातकाल सत्ता सुख के लिए लगाया गया था जो बिलकुल नहीं होना चाहिए था|
आगे पढ़ें

इस अवसर पर...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर