आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जमेगी अदब और इल्म की महफ़िल, साहित्य और सिनेमा जगत के कलाकार जीतेंगे लोगों का दिल

'जश्न-ए-अदब' 2019 को लेकर हुई प्रेस वार्ता
                
                                                         
                            
'जश्न-ए-अदब' के संस्थापक सचिव कुंवर रंजीत चौहान ने साहित्योत्सव को समय की मांग बताते हुए आज एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने 'जश्न-ए-अदब' की विशेषता और साहित्योत्सव 2019 के कार्यक्रमों के बारे में बताया।

साहित्य के प्रेमी जिस महोत्सव की प्रतीक्षा करते रहते हैं 8, 9 और 10 नवंबर की तीनों तिथियों को सुरक्षित कर लीजिये क्योंकि आ रहा है 'आठवें साहित्योत्सव' का दूसरा चरण। समय हर क्षण के साथ हमें उस दिन की दिशा में ले जा रहा है जब जामिया हमदर्द, दिल्ली में इल्म, फ़न, तहज़ीब, अदब के रंगों से हर बरस की तरह 'जश्न-ए-अदब' आपके लिए सजा रहे हैं ऐसी यादगार रंगोली जिसके रंग आपके ज़हन में हमेशा के लिए छाप छोड़ देंगे।

रूह को ताज़ा और दिल को शाद कर देने वाले इस माहौल में आपको एक ऐसी दुनिया मिलेगी जो नई भी लगेगी और अपनी भी। साहित्योत्सव की तैयारियां शिद्दत से हो रहीं हैं। तहज़ीब की गरिमा के साथ संस्कृति का नाज़ बढ़ रहा है, फिर एक बार 'जामिया हमदर्द' और 'जश्न-ए-अदब' ऐसे मिलेंगे जैसे गंगा और जमुना। दर-असल 'जश्न-ए-अदब' की सभ्यता ही ये है कि यहां साहित्य और सृजनिता का अद्भुत और असाधारण संगम होता है। जिसे अविस्मरणीय अनुभव बना देना ही हमारा संकल्प है।
 
आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर