हरियाणा के रेवाड़ी धारूहेड़ा स्थित आरपीएस विद्यालय में नोएडा की विख्यात कवियित्री किरण मिश्रा को उनके हिंदी साहित्य में योगदान के लिए "सर्वोत्कृष्ठ प्रस्तुति कलम की सुगंध सम्मान " से नवाजा गया।
किरण मिश्रा को यह सम्मान अर्णव कलश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में वरिष्ठ कवि संजय सनन ने प्रदान किया।
साथ ही उनके राष्ट्रीय सांझा हाइकु संकलन "हाइकु की सुगन्ध " सहित 5 साझा काव्य संग्रहों का विमोचन भी किया गया। हाइकु संकलन किताब का संपादन संजय कौशिक 'विज्ञात' ने किया है। इसके लिए भी किरण मिश्रा जी को " मात्सुओ बासो कलम की सुगंध सम्मान" से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी.यादव ने की। संयोजक संजय कौशिक विज्ञात रहे एवं मुख्य अतिथि डॉ. मार्कण्डेय आहूजा रहे। मंच संचालन डॉ. अनीता रानी भारद्वाज चरखी दादरी हरियाणा ने किया। अंत मे एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र कौशिक 'गुरुजी' की ने समस्त साहित्यकारों को पर्यावरण संरक्षण प्रतीक गमलों में हरे पौधे भेंट किए।
कमेंट
कमेंट X