आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Kavya Cafe: वैलेन्टाइन डे के मौके पर सजेगी मोहब्बत के नाम एक शानदार महफिल

amar ujala
                
                                                         
                            पूरा फरवरी माह मोहब्बत के रंगों से सराबोर रहता है और ऐसे मौसम में अगर प्रेम से परिपूर्ण कविताओं की महफिल का आयोजन हो जाये तो इस पूरे रोमांटिक माहौल में चार चाँद लग जाता है।  इस वैलेन्टाइन सप्ताह के मौके पर अमर उजाला काव्य अपने कार्यक्रम  "काव्य कैफे" की ऐसी ही एक हसीन महफिल  4 फरवरी 2023 को अपने नोएडा स्थित ऑफिस में सजाने जा रहा है जिसमें देश के भिन्न-भिन्न शहरों के युवा रचनाकार शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले रचनाकार होंगे- 
                                                                 
                            

संकल्प जैन
संकल्प जैन गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से हैं और मुख्यत: श्रृंगार रस  लिखते और गाते हैं। इनके मुक्तक और गीत श्रोताओं का मन मोह लेते हैं। ये अपनी सधी हुई तरन्नुम से महफिल में जान डाल देते हैं। इनके कुछ शानदार मुक्तक हैं-

ख़ामोशी से मौन नहीं काटा जाता 
मजबूरी हो तो कौन नहीं काटा जाता 
तू है कि मेरी बातें काटा करता है 
मुझसे तेरा फ़ोन नहीं काटा जाता

जलेगा दिल नज़र पानी तो होगी
ख़ुदा ने कुछ न कुछ ठानी तो होगी
जिसे चाहा बड़ी शिद्दत से उसको 
भुलाने में परेशानी तो होगी 

ऋषभ शर्मा
ऋषभ शर्मा हिमाचल प्रदेश से हैं। इनकी गजलें और नज्में श्रोताओं को भाव- विभोर कर देती हैं। इनके कहे गये शेर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। इनके कुछ शानदार अशआर हैं-

हां जी हां जादू होने वाला है
तू बड़ा जादू टोने वाला है

 खेलती जा मेरी जां खेलती जा
 तेरा आशिक़ खिलौने वाला है

मनु वैशाली
मनु वैशाली शिवपुरी, मध्य प्रदेश से हैं। ये श्रृंगार रस में अपनी रचनायें लिखती हैं और तरन्नुम में गाती हैं। इनका मशहूर मोहिनी छंद है-

नैनन को मीच-मीच नैन कोर खीच-खींच, 
मोटी कजरारी कारी धार करे मोहिनी,
मुस्काये मंद - मंद मन में ही मीत संग 
मीठी-मीठी मौन मनुहार करे मोहिनी,
देख हाल चाल-ढाल आइना करै कमाल, 
जाने कौन बात पे विचार करे मोहिनी,
बिसराय सुध-बुध खोई खड़ी ऐसन कि,
करके श्रृंगार बार-बार करे मोहिनी आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर