आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रयागराज: पिता-पुत्र ने युवक को पीटकर मार डाला, शव चैकडेम में फेंका

Prayagraj News :  आकाश कुमार निषाद। फाइल फोटो
                
                                                         
                            
मेजा थाना क्षेत्र के इसौटा गांव निवासी आकाश कुमार निषाद (23) की गांव के रामधनी व उसके पिता शिवचरण ने पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता-पुत्र आकाश को सोमवार सुबह सात बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर कलुआदह चैकडैम ले गए। यहां उसकी जमकर पिटाई की। युवक के मरणासन्न हालत में पहुंचने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को चैकडेम में फेंक दिया।


आकाश के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले आकाश ने रामधनी के खिलाफ मोबाइल चोरी की शिकायत की थी। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई। वहीं पुलिस की पूछताछ में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। सोमवार की सुबह चैकडेम की ओर गए आकाश के भाई पवन कुमार व गांववालों ने उसका शव पानी में उतराते देखा। उन्होंने गांव वालों व परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आकाश का शव पानी से बाहर निकाला और उसे लेकर कोहड़ारघाट पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी प्रभारी आकाश को लेकर सीएचसी मेजा पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मोबाइल चोरी के बारे में पूछने पर हुआ था विवाद
इसके बाद चौकी प्रभारी व परिजन आकाश का शव लेकर मेजा थाने पहुंचे। मृतक के बड़े भाई पवन कुमार निषाद ने रामधनी उसके पिता शिवचरण निषाद के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले रामधनी ने आकाश को मोबाइल चोरी कर लिया था। इसकी शिकायत आकाश ने पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामधनी से पूछताछ की थी।


परिजनों के मुताबिक रामधनी इसी बात से आकाश से रंजिश रखता था और उसने करीब 15 दिन जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार की सुबह आकाश को रामधनी और उसका पिता शिवचरण घर से बुलाकर गांव के बाहर कलुआदह चैकडेम ले गए। यहां पर आकाश की लात घूंसों से पिटाई की। जब आकाश मरणासन्न हालत में पहुंच गया तो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फेंककर दोनों फरार हो गए।
आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर