क्या डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन बेंजामिन नेतन्याहू की डूबती राजनीतिक नैया पार लगा सकता है? क्या इजरायल में सत्ता बचाने की लड़ाई अब ट्रंप बनाम विपक्ष की लड़ाई बन गई है? इजरायल के चुनावी नतीजों ने फिलहाल तस्वीर को उलझा दिया है। कहीं नेतन्याहू के गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, तो कहीं विपक्ष भी कड़ी टक्कर दे रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि बहुमत का आंकड़ा 61 है, लेकिन शुरुआती आंकड़े किसी भी खेमे की राह आसान नहीं दिखा रहे। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके समर्थन ने नेतन्याहू की चुनावी स्थिति बदल दी है। तो आखिर इजरायल में सरकार बनाने का गणित क्या है? क्या नेतन्याहू सत्ता बचा पाएंगे या विपक्ष बाजी मार लेगा? समझिए इस रिपोर्ट में।