फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में हरेला पर्व का उल्लास, डीएम-विधायक सहित लोगों ने किया वृहद पौधरोपण

रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Jul 2025 12:55 PM IST

लोकपर्व हरेला की शुरुआत बुधवार को पूरे उत्साह के साथ हुई। उत्तरकाशी में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य , पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने हरेला पर्व की जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि हरेला का पर्व पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के साथ प्रकृति से निकटता को दर्शाता है। एक महीना चलने वाला यह पर्व जनजागरुकता के साथ मनाया जाए तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाए जाने में सभी के द्वारा योगदान दिया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें