फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: फिजिशियन से राहत तो मिली, लेकिन ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के ट्रांसफर ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें

हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:14 PM IST

शासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ दशक बाद फिजिशियन भेजकर एक तरफ राहत देने का काम किया, वहीं दूसरी तरफ हड्डी रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण करके गरीब मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। हालांकि अभी सात में तीन चिकित्सकों ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में डेढ़ दशक पूर्व फिजशियन डॉ. गीता रावत की मृत्यु के बाद से यह पद खाली चल रहा था। बार-बार प्रयास के बाद भी यह पद नहीं भरा जा सका। एक सप्ताह पूर्व ही एक फिजिशियन, सर्जन, दो ईएमओ चिकित्सक, महिला रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, महिला चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण काशीपुर सरकारी अस्पताल में हुआ है। इनमें पैथोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार दीक्षित, चिकित्साधिकारी डॉ. आराधना दीक्षित और संयुक्त निदेशक डॉ. चंद्रा पंत ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सभी चिकित्सकों की तैनाती के बाद मरीजों को राहत मिलने की संभावना है। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गांधी का स्थानांतरण काशीपुर से लोहाघाट कर दिया गया है। इससे ओपीडी में आने वाले सौ से अधिक मरीजों को फिर से निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ेगी। इस कारण सबसे अधिक परेशानी गरीब मरीजों को झेलनी पड़ेगी। साथ ही अस्पताल में ऑर्थो सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि महत्वपूर्ण अभी रिक्त चल रहे हैं। सीएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि तीन चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शेष चिकित्सकों के भी शीघ्र पदभार ग्रहण करने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें