फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 84 शिक्षक सम्मानित

रुद्रपुर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की ओर शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 84 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के साथ ही उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने छात्रों का रिजल्ट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक पहुंचाया। बुधवार को जिला सभागार में आयोजित समारोह में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सभी सम्मानित शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में यदि कोई वास्तविक परिवर्तन ला सकता है तो वह केवल शिक्षक है। शिक्षक के माध्यम से ही ज्ञान और चेतना विद्यार्थियों तक पहुंचती है। आज के दौर में अच्छे शिक्षकों के साथ-साथ अच्छे नेतृत्वकर्ताओं की भी आवश्यकता है। एक अच्छे और समर्पित शिक्षक की छाप बच्चों के जीवन पर आजीवन रहती है और वे हमेशा उनकी चर्चा करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकाें को सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ दिवेश शाशनी, सीईओ पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें