फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: टीडीसी भवन और बीज प्लांट प्रभावित होने का दावा, पूर्व विधायक ठुकराल ने उठाए सवाल

हीरा मेहरा Updated Thu, 22 May 2025 05:33 PM IST

रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिटी क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि टीडीसी के भवन और बीज संयंत्र प्लांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहा है। इन बिल्डिंग, प्लांट के साथ ही वाहनों की नीलामी में गड़बड़ी हुई है। आरोप लगाया कि पूरी संपत्ति का आंकलन 12 करोड़ से अधिक था। मगर इसे साढ़े छह करोड़ में नीलाम कर दिया गया। इसके साथ ही विज्ञप्ति स्थानीय समाचार पत्रों में नहीं दी गई और एक दिन में ऑनलाइन आवेदन लेकर कुछ फर्मों को लाभ पहुंचाया गया। कहा कि टीडीसी का मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। इस मामले में कुछ अभिलेख आरटीआई से मांगे हैं। कहा कि जिस टीडीसी को बनाने में हजारों करोड़ खर्च किया गए हो, उस टीडीसी की संपत्ति को बेहद कम रुपयों में नीलाम कर राजकीय कोष को भी हानि पहुंचाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें