फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: बुजुर्गों की समस्या पर डॉक्टर करेंगे ध्यान केंद्रित

हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:12 PM IST

इंडियन ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन (आईओए) काशीपुर शाखा की ओर से बोन एंड ज्वाइंट सप्ताह का आयोजन तीन अगस्त से 10 अगस्त तक किया जाएगा। इस बार सप्ताह की थीम ‘ओल्ड इज गोल्ड’ रखी है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और हड्डी-जोड़ों की देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। काशीपुर आईएमए सेंटर में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। डॉ. तरुण सोलंकी ने बताया कि यह सप्ताह विशेष रूप से समाज के उन वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित है जिनकी हड्डियों की देखभाल आवश्यक हो जाती है। इस पहल के जरिये जागरूकता बढ़ेगी और बुजुर्गों को सुलभ और गुणवत्ता-युक्त चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। काशीपुर के कई कोलेबोरेटिव हॉस्पिटल्स में बुजुर्ग मरीजों के लिए डिस्काउंटेड ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें