फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंका

हीरा मेहरा Updated Sun, 07 Dec 2025 07:23 PM IST

खटीमा में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सिख धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के सामने एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सिख समाज पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि रावत के कहे गए शब्द उनके चरित्र को दर्शाते हैं। पंजाबी महासभा ने भी रावत के सिख समाज के ऊपर की कई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उनको अकाल तख्त के सामने उपस्थित होकर माफी मांगनी चाहिए। वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मनोज वाधवा गुरुद्वारा सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, सभासद आशीष श्रीवास्तव, अर्पित कलौनी रवीश भटनागर, कमल चौहान, विजय गुप्ता, दीपक सामंत ,जतिन बत्रा, संतोष अग्रवाल, विवेक गुप्ता, सुमित ठाकुर , विक्की अंसारी, मेहताब राजा, विवेक गुप्ता , चंद्रशेखर कश्यप, महेश वाल्मीकि, रविंदर रैना आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें