सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने के कारण जिला अस्पताल बौराडी में ओपीडी सेवाएं संचालित नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा है सिर्फ अस्पताल में आकस्मिक सेवाएं ही संचालित की जा रही है। सरकारी डॉक्टर आज स्वास्थ्य महानिदेशक देहरादून कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पदोन्नति, सुगम दुर्गम का निर्धारण करना और मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों को 50 फ़ीसदी दुर्माम मानदेय देने की मांग की है।