चैत्र नवरात्र के द्वितीय दिन जखोली ब्लॉक की भरदार पट्टी स्थित मां मठियाणा मंदिर में लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। खराब मौसम भी दूर-दराज क्षेत्रों से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदिर तक आने वाले मार्ग में बुरांश के फूल और मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा 211 किलोग्राम का विशाल घंटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।