फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, 277 मुक्केबाज ले रहे हैं भाग

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार वर्गों की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 277 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ के गौरव सिंह ने नैनीताल के शौर्य बिष्ट को हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में मयंक अधिकारी, नीरज चंद और भरत सिंह ने अपने मुकाबले जीते। जूनियर बालक वर्ग में गौरव सिंह, हिमांशु कोरंगा, आशीष कन्याल, आयुष खनका, कृष्णा, ललित सिंह बिष्ट, अंश बिष्ट, प्रथम चंद्र और हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में 92 बालक, 36 बालिका और जूनियर में 103 बालक, 46 बालिका मुक्केबाज भाग ले रही हैं। इसमें देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित स्पोर्ट्स कॉलेज और साई सेंटरों की टीमें शामिल हैं। इस अवसर पर सीईओ तरूण पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ.जगदीश नेगी, भाष्कर चंद्र भट्ट, संजय सरन, चंद्रशेखर महर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता चंद और खुशी चंद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें