फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीआरडी जवानों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़। दो सूत्रीय मांगों पर पीआरडी जवानों कार्य बहिष्कार करते हुए कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। पीआरडी जवानों ने कहा कि उन्हें साल में कुछ महीने की रोजगार मिल रहा है। इसमें भी मामूली मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सरकार उनसे पूरा काम ले रही है लेकिन सम्मानजनक मानदेय देने से हाथ पीछे खींच रही है। उन्होंने पूरे साल ड्यूटी देने के साथ ही होमगार्ड की तरह मानदेय देने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। वहीं इस विधानसभा चुनाव में वह मतदान नहीं करेंगे। धरना देने वालों में जनार्दन भट्ट, दिनेश कुमार, महेश भट्ट, गोविंद प्रसाद, गणेश भट्ट, मनोहर, हरीश लोहिया, रणजीत राम सहित कई पीआरडी जवान शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें