फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर फिर से हुई बर्फबारी

गायत्री जोशी Updated Tue, 27 Jan 2026 07:06 PM IST

पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों पर सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बादल छाए रहने और चुभन भरी हवाएं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए बादलों को चीर सूरज की किरणें बाहर निकलीं। बाद में आसमान में बादल पूरी तरह छा गए। दोपहर बाद धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी के राजरंभा, हंसलिंग, कालामुनि, नई बस्ती के साथ ही पंचाचूली, छिपलाकेदार, ओम पर्वत, आदि कैलाश की चोटियों में भी हिमपात हुआ। दारमा घाटी स्थित दांतू के होम स्टे संचालक संजय जंग और गुड्डू जंग ने बताया कि मंगलवार को करीब दो-तीन इंच बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क खुली होने से दिल्ली, यूपी, हिमांचल समेत पिथौरागढ़, रुद्रपुर आदि जगहों से पंचाचूली दर्शन को पहुंचे 40 से अधिक यात्री वापस लौट गए हैं। पिथौरागढ़ के अमन जोशी, आशीष कुमार, दिल्ली के आनंद, धर्मशाला के अक्षित कुमार, यूपी के विवेक ने बर्फ से लकदक दारमा घाटी के सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने विषम परिस्थितियों में यात्रियों के रहने-खाने की व्यवस्था करने पर होम स्टे संचालक का आभार जताया। उधर गुंजी में ग्रामीण अपने घरों के बाहर जमा बर्फ को हटाने में जुटे हैं। व्यास घाटी के 12303 फुट की ऊंचाई पर बसे अंतिम गांव कुटी में दो फुट तक बर्फ पड़ी है। ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि कुटी से आदि कैलाश सड़क बर्फ से पटी हुई है। आदि कैलाश क्षेत्र में भारी बर्फबारी को देखते सुरक्षा पर तैनात कार्मिक नीचे की ओर लौट आए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें