फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सैन्य सम्मान के साथ हुई मृतक जवान की अंत्येष्टि, दो साथियों को भी दी गई अंतिम विदाई

रविवार को बंगापानी के एन बैंड उमरगड़ा में हुए इनोवा कार हादसे में मारे गए युवाओं की अंत्येष्टि गमगीन माहौल में अलग-अलग घाटों पर की गई। इस दौरान शव यात्रा पर गए लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में मारे गए आर्मी मेडिकल कोर में तैनात लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ मदकोट स्थित मंदाकिनी और गोरी नदी के संगम पर किया गया। कुमाऊं स्काउट धारचूला एवं आर्मी मेडिकल कोर पिथौरागढ़ की यूनिट ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र के पूर्व सैनिक मौजूद रहे। मृतक के सेना से सेवानिवृत्त पिता-मां और भाई सदमे में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें