फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ नगर निगम...मेयर पद के लिए भाजपा से कल्पना देवलाल ने किया नामांकन

हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 06:04 PM IST

पहली बार अस्तित्व में आए पिथौरागढ़ नगर निगम में निकाय चुनाव के लिए मैदान सज चुका है और योद्धा मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने भी अपना चेहरा सामने किया है। पहला मेयर बनने के लिए भाजपा की कल्पना देवलाल और कांग्रेस की अंजू लुंठी आमने-सामने हैं। दोनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी जीत का दावा किया। भाजपा ने बीते रविवार को प्रत्याशित घोषित कर कल्पना देवलाल को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा। दूसरे ही दिन कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोलते हुए जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी को प्रत्याशी घोषित किया। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल संगठन के पदाधिकारियों, नेताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में रैली निकाली। हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए और अपनी प्रत्याशी की जीत का दावा किया। इससे पूर्व भाजपा ने रामलीला मैदान में जनसभा की। नेताओं ने कहा हर कार्यकर्ता अपनी प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्पित रहेगा। कहा भाजपा की जीत तय है। निश्चित तौर पर पहले मेयर की कुर्सी पर बैठने वाली कल्पना देवलाल होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, राकेश देवलाल, इंद्र लुंठी सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें