फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ नगर निगम...मेयर पद के लिए कांग्रेस से अंजू लुंठी ने किया नामांकन

हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 06:01 PM IST

कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ सिल्थाम तिराहे से ढोल-नगाड़ों से रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंची और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व टिकट देकर जो भरोसा उन पर जताया है इस पर वह खरा उतरेंगी। कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने त्रस्त जनता का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ा है। ऐसे में कांग्रेस की जीत तय है। इसमें कोई संशय नहीं है। कहा निश्चित तौर पर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मयूख महर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, शमशेर महर, राजेंद्र भट्ट, दीपक लुंठी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें