फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिये जलाकर की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में रामलीला मैदान में दिए जलाए और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। जिला अस्पताल में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। इधर बेड़ीनाग सीएचसी में सेवा कार्यक्रम किया गया। भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार के नेतृत्व में भर्ती मरीजों को कंबल और फल वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान त्रिभुवन भंडारी, किरन मियान, नीरू कार्की, मंजू बाफिला, भवानी प्रसाद टम्टा मौजूद रहे। वहीं गणाई मंडल कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाकर कर और मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं की। पूर्व विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर अस्कोट में भाजपा कार्यकर्तओं ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दिये जला कर दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा की मंगलकामना करते हुए बधाईयां प्रेषित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें