फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में हुए विकास कार्यों को लेकर विधायक ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की हो CBI जांच

हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Nov 2025 01:38 PM IST

धारचूला विधानसभा में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला गया है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकर्ता इस खेल में शामिल हैं जो खुद बचने के लिए मुझ पर झूठे आरोप मड़ रहे हैं। यदि सरकार अपनी बातों को सच साबित करना चाहती है तो वर्ष 2012 से 2025 तक हुए विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए तब जाकर सच सबके सामने आ सकता है। सरकार पर भरोसा नहीं है। ऐसे में इन विकास कार्यों की सीबीआई जांच होनी चाहिए, यह कहा धारचूला विधायक हरीश धामी ने। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर सरकार पर सीधा निशाना साधा। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने बुधवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर 34 कार्यों की सूची मीडिया जारी की। कहा कि इन कार्यों की सीबीआई जांच जरूरी है। उन्होंने वर्ष 2012 से अब तक के उनके कार्यकाल में हुए विधायक निधि के कार्यों की भी जांच की मांग उठाकर गेंद सरकार के पाले में डाली है। कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी विधानसभा में करोड़ों की योजनाओं की स्वीकृति दी। लेकिन इन योजनाओं में खुला भ्रष्टाचार हुआ है। खुद भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें