फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने से कई उपभोक्ता परेशान, रातभर बारी-बारी से खड़े हो रहे लाइन में

गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 05:24 PM IST

पिथौरागढ़ में रसोई गैस सिलिंडर के लिए हर दिन लंबी-लंबी कतार लग रही है। स्थिति यह है कि लोग शाम सात बजे ही पत्थर पर नंबर लिखकर लाइन में सिलिंडर की जगह सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि बाद में आकर भी उस नंबर पर सिलिंडर लगाया जा सके। कई लोग पूरी रात बारी-बारी से लाइन में लग रहे हैं। दो-तीन घंटे एक और उसके बाद दूसरा व्यक्ति लाइन में खड़ा हो रहा है। अनेक लोग इसलिए भी परेशान हैं कि बुकिंग के कई दिन बाद भी उनको सिलिंडर नहीं मिल पाया है। उस पर सिलिंडरों का बैकलॉग 11 हजार के करीब पहुंच गया है और आपूर्ति भी पहले की अपेक्षा घटी है। पिथौरागढ़ गैस सर्विस की तरफ से शनिवार के लिए नगर के लिंक रोड, टकाना, जीआईसी आदि जगहों पर 19 मार्च से पहले की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस वितरण करने की सूचना प्रसारित की गई थी। एंचोली में शहीद गिरीश इंडेन सर्विस और एपीएस रोड पर तिलढुकरी गैस सर्विस को सिलिंडर बांटने थे। उपभोक्ताओं ने लिंक रोड के अपटेट तिराहे पर शाम सात बजे से ही लाइन लगानी शुरू कर दी। जो लोग उस वक्त सिलिंडर नहीं ला पाए, उन्होंने पत्थर और ईंट पकड़कर उस पर अपनी बारी का नंबर लिखा और लाइन में अपना स्थान सुनिश्चित किया। बाद में उस जगह सिलिंडर रखकर लाइन में खड़े हो गए। कुछ लोगों ने दो-तीन सिलिंडरों को चेन से एक साथ बांधकर उन पर भी बारी का नंबर दर्ज किया था। टकाना, जीआईसी, एंचोली और एपीएस रोड पर भी लोगों ने देर रात से लाइन लगानी शुरू कर दी। अनेक उपभोक्ता रातभर बारी-बारी से अपने सिलिंडरों और नंबर की देखभाल में जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें